संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में धनतेरस पर खूब रौनक रही। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, बर्तन, मिठाई और सोने-चांदी के सिक्के की खरीददारी की।
दुकानों के बाहर टेंट लगाकर सजाए गए सामानों को देखने के लिए स्त्री-पुरूषों की भीड़ उमड़ी हुई थी। उधर, शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट रही।
थाना क्षेत्र के तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, सोंहुला रामनगर, महुआपाटन बाजार, बंजरिया, गुलहरिया, नरायनपुर, महुअवा बजराटार, मुंडेरा बाबू आदि बाजारों में सुबह से ही लोगों की चहल-पहल देखी गई। दोपहर होते-होते लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की। लोगों ने इलेक्ट्रिक सामान, सोना व चांदी के सिक्के और आभूषण, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन, मिठाई व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। महिलाओं ने नए स्टील के बर्तनों, डिनर सेट, ग्लास सेट, चम्मच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां आदि की खरीदारी की।
ो