फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महुआडीह नहर में मिला घड़ियाल, लोगों में कौतूहल

Sun, 08 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह चौराहा स्थित मुख्य नहर में शनिवार को एक घड़ियाल मिलने से क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


महुआडीह चौराहा स्थित बड़ी नहर में स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह 10:45 बजे के करीब एक घड़ियाल को तैरते देखा। उनके शोर मचाने पर राहगीरों सहित लोगों की भीड़ जुट गई। घड़ियाल की लंबाई आठ से नौ फीट बताई जा रही है। नहर में इस तरह घड़ियाल मिलने से लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया। नहर के किनारे के गांवों के पशुपालक अपने पशुओं को पानी पिलाने और धुलने के लिए अक्सर इस नहर में लेकर उतरते हैं। लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। देर शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। उधर, घड़ियाल को देखने के लिए शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें