फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्रिटिकल केयर यूनिट की सुविधा जल्द

Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के बाद 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) को भी जल्द चालू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके बन जाने से गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर और अत्याधुनिक सुविधा मेडिकल काॅलेज में ही मिल जाएगी। उन्हें गोरखपुर या लखनऊ रेफर नहीं होना पड़ेगा। इस यूनिट में हृदय रोग, स्ट्रोक आदि के इलाज की व्यवस्था सुलभ हो जाएगी। डीएम मधुसूदन हुल्गी की समीक्षा के बाद इसमें तेजी आई है। सीएमएस डाॅ. एचके मिश्र ने बताया कि मेडिकल काॅलेज परिसर में सीसीयू भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। भवन का प्लास्टर किया जा रहा है। नवंबर तक सीसीयू का निर्माण पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें