फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर कस्बे समेत 52 गांवों में 72 घंटे से संकट

Mon, 28 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आंधी और बारिश ने रुद्रपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतार दी है। दोआबा क्षेत्र के 52 गांवों में खंभे और तार टूटने से 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार की देर शाम तक कई गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से घरों की टंकियां खाली हो गई हैं और लोग पानी के लिए परेशान हैं। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू काम तक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

पचरुखा उपकेंद्र से जुड़े मांगा कोडर, जोगिया, पचलड़ी, श्रीनगर कोल्हुआ, पिंडरा, सिलहटा, करौता, सरमोहना, हड़हा, नगवा, एकौना और भेड़ी समेत कई गांव अंधेरे में हैं। तेज हवाओं से रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
क्षेत्र के अश्वनी द्विवेदी, मनोज भाटिया, मदन यादव, राजेश वर्मा और ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि तूफान और बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 72 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी है। लगातार बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश में नगर के नंदलाल रूंगटा के पुराने मकान का छज्जा गिर गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। रामजी सहाय पीजी कॉलेज और डीएन इंटर कॉलेज का मैदान भी पानी से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें