फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की चार दुकानों से लूट का पर्दाफाश

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता के दौरान शराब की दुकान से लूट के आरोपियों को पुलिस ने मीडिया के सामन? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

शराब की चार दुकानों से लूट का पर्दाफाश
तीन लुटेरों को तमंचा, गोली, बाइक के साथ किया गया गिरफ्तार
मदनपुर क्षेत्र में गोली मारने वाला आरोपी सूरज भी था लूट में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मईल के भागलपुर और लार के मेहरौना में शराब की दुकानों से हुई लूट का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल, दो तमंचा, पांच कारतूस, एक खोखा, लूटा गया मोबाइल और 30 हजार रुपये बरामद किए। तीनों ने लूट की घटना स्वीकार की है। दो लुटेरे अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दो जून की रात मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर से बीयर की दुकान से 20 हजार, अंग्रेजी की दुकान से 57 हजार रुपये और शराब की लूट हुई थी। अभी इस मामले को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि लार के मेहरौना स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकान से 2.20 लाख रुपये, शराब और मोबाइल लूट लिया गया। लगातार हुई घटना से पुलिस के होश उड़ गए। केस दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। लार थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर, सर्विलांस सेल के प्रभारी संतोष कुमार यादव, विशेष टीम के एसआई घनश्याम सिंह, लार थाने के एसआई आशुतोष कुमार, अमित पांडेय, कांस्टेबल दिव्यशंकर राय, सूबेदार यादव ने मुखबिर की सूचना पर कुंडौली जाने वाले रोड पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम शनिपति त्रिपाठी निवासी पिंडी लार, दूसरे ने अनित्य शुक्ल उर्फ मोनू निवासी पिंडी लार बताया। तलाशी में दोनों के पास एक-एक तमंचा, एक-एक कारतूस, 11700 और 9000 रुपये मिले। वहीं, रविवार को मदनपुर थाने के इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा, एसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल रामसुंदर यादव, मुकेश मौर्य, हरिहर राय, मधुसूदन तिवारी, गुड़िय़ा गौड़, रोमा गौड़ और सर्विलांस सेल के प्रभारी संतोष कुमार यादव, विशेष टीम के घनश्याम सिंह के साथ महेन ईंट-भट्ठा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध पकड़ा। पुलिस के रोकने पर उसने फायर करते हुए भागने की भी कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। बाइक चला रहा साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सूरज चौबे उर्फ छापा निवासी नैपुर, मदनपुर बताया। उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक खोखा और 9300 रुपये मिले। तीनों से एक साथ की गई पूछताछ में लूट की चारों घटनाओं के साथ ही 10 जुलाई की करायल शुक्ल चौराहे पर पिंटू यादव को गोली मारने के मामले का पर्दाफाश हो गया। तीनों ने बताया कि रुपये की कमी होने पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। सरगना समेत दो लुटेरे फरार चल रहे हैं। एसपी ने टीम को 15 हजार रुपये इनाम दिया। दोनों फरार लुटेरों को पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये और इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें