फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गेट से फरार हुए पचास हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
च्चास हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
जेल गेट से फरार हुए पचास हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन

रूदल गिरोह का सक्रिय सदस्य है रामआसरे केवट, हत्या, अपहरण और फिरौती के मामले हैं दर्ज
कुशीनगर में कई घटनाओं को दे चुका है अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जेल गेट के पास से पुलिस अभिरक्षा से 11 साल से फरार चल रहे पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को वाराणसी की एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश पर बिहार, कुशीनगर में हत्या, अपहरण और देवरिया सदर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज है।
जिला कारागार के पास कुशीनगर से पेशी से वापस लौटते समय बिहार के बगहा थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी रामआसरे केवट दिसंबर 2022 में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार बदमाश ने फरार होने के बाद उत्तर प्रदेश-बिहार के सीमावर्ती जनपद कुशीनगर एवं पश्चिमी चंपारण में कुख्यात अपराधी रूदल यादव (एसटीएफ गोरखपुर के साथ हुए मुठभेड़ में मृत) गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार रूदल यादव अक्सर रामआसरे केवट के घर पर आकर रुका करता था। इसके साथ ही गैंग द्वारा अपहरण कर अपहृत व्यक्ति को लाकर रामआसरे केवट के घर पर रखा जाता था। इसी दौरान रामआसरे केवट की जान-पहचान रूदल यादव एवं इसके गैंग के अन्य सदस्यों से हो गई। इनके साथ मिलकर हत्या व अपहरण जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने लगा।
इसी क्रम में वर्ष 2007 में रामआसरे केवट ने अपने गैंग के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर के थाना जटहॉं बाजार निवासी इंद्रासन चौरसिया व रामनिवास चौरसिया की घर से ले जाकर सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी थी। इसके बाद जनपद कुशीनगर के ही थाना हनुमानगंज में किशुनदेव यादव एवं बीरबल यादव की हत्या कर रामआसरे केवट अपने साथियों के संग फरार हो गया था।
इसी दौरान रामआसरे केवट ने गैंग के साथ मिलकर बिहार के जनपद पश्चिमी चंपारण के सूजीघाट से नारद के लड़के का अपहरण किया गया था। इसमें रामआसरे केवट आदि को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपहृत की सकुशल बरामदगी की थी। इसके बाद कुशीनगर पुलिस ने रामआसरे केवट का वारंट (बी) बनवाकर देवरिया जिला जेल में दाखिल किया था।
विज्ञापन

रामआसरे केवट को कुशीनगर में न्यायालय के समक्ष पेशी कराकर वापस देवरिया जेल में दाखिल करने लाते समय पांच दिसंबर 2011 को जिला कारागार देवरिया गेट के पास से पुलिस अभिरक्षा से दो अन्य अभियुक्तों के साथ फरार हो गया था। जिसे एसटीएफ ने शनिवार को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी विनोद कुमार ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो देवरिया से पुलिस अभिरक्षा से फरार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें