फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती अनुबंधित बस से गिरा युवक, गंभीर

Fri, 13 Oct 2017 10:52 PM IST
deoria
विज्ञापन
BUS
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। गोरखपुर से देवरिया आ रहा एक युवक बैतालपुर डिपो के पास अनुबंधित बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक बस लेकर भाग गया। उसी दौरान कुछ छात्र जा रहे थे। छात्रों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।  बरहज थाना के बारा दीक्षित गांव का राजकुमार किसी काम से शुक्रवार को गोरखपुर गया था। दोपहर बाद वह अनुबंधित बस से लौट रहा था। बस में भीड़ होने से वह गेट पर ही खड़ा था। बस अभी गौरीबाजार थाना के बैतालपुर डिपो के पास पहुंचा था कि राजकुमार नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी। यह देखकर चालक बस लेकर भाग गया।
उसी समय बीआरडीपीजी कॉलेज से पढ़कर लौट रहे छात्रों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार के परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें