फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किशोरी से छेड़खानी की, केस दर्ज

Wed, 25 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पहले से छिपा युवक किशोरी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई की। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर खेत की ओर गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से छिपे युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और जोर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक उसकी पिटाई करते हुए चुप रहने की धमकी दी। किशोरी ने शोर मचाया तो आस-पास के  लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक फरार हो गया। लोगों ने भाग रहे युवक का पीछा भी किया लेकिन घने कोहरे की वजह से वह भागने में सफल रहा। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने तिलौली गांव निवासी मुन्ना कन्नौजिया के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस पहुंच से दूर है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें