फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत कार्यक्रम के दौरान मारपीट में 15लोग घायल

Wed, 20 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
संगीत कार्यक्रम के दौरान मारपीट में 15लोग घायल
विज्ञापन
सलेमपुर में संगीत कार्यक्रम में डांस करने को लेकर घरातियों ओर बारातियों के बीच मारपीट हो गई। घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों को दौड़ाकर पीटा। इस दौरानन कार्यक्रम देखने आए लोगों में भगदड़ मच गई। गांव में पहुुंची पुलिस ने संगीत कार्यक्रम बंद कराया और अपनी मौजूदगी में शादी कराई। मारपीट के दौरान पंद्रह से अधिक बाराती पक्ष के लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी मल्लू प्रसाद के घर लड़की की बारात मंगलवार की रात आई थी। द्वारपूजा के दौरान गांव के लड़कों और बारातियों के बीच डांस करने को लेकर हल्का विवाद हुआ। लेकिन लोगों के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया। रात में जब संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ तो इसमें भी स्टेज पर चढ़कर डांस करने को लेकर रात करीब 11 बजे आपस में युवक भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से कुर्सियां और डंडे चलने लगे। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बारातियों को गांव वालों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

मारपीट में करीब पंद्रह बारातियों को चोटें आईं हैं। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने संगीत को कार्यक्रम बंद कराया और गांव वालों को वहां से खदेड़ा। मारपीट से नाराज दूल्हा लोगों के मनाने के बाद शादी के लिए आंगन में गया। शादी का कार्यक्रम पुलिस की देख रेख में हुआ। इस बाबत मईल एसओ ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें