फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
गौरीबाजार के पननहा निवासी अजय मौर्य को पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रोते बिलखते परिवारवाले।
विज्ञापन
पत्नी को जहर देकर मारने के बाद शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना गौरीबाजार के पननहा गांव की है। महिला के पिता के तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पननहा गांव निवासी अजय मौर्य पुत्र फौजदार की शादी गोरखपुर, चौरीचौरा के पलिया निवासी लाल बिहारी मौर्य की बेटी प्रेमशीला (35) के साथ नौ साल पहले हुई थी। इनका पांच साल का बेटा अमित है। रविवार की रात अजय और प्रेमशीला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। अजय ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के पिता लाल विहारी ने तहरीर में आरोप है कि रात में उसकी बेटी को उसके पति अजय और ससुर फौजदार ने जहर देकर साजिश के तहत मार डाला। ससुराल वाले दहेज के रूप में बाइक की मांग करते थे। इसको लेकर अक्सर मारते पीटते रहते थे। रविवार की रात में हत्या के बाद सोमवार को सुबह 11 बजे शव को मझला नाले में ठिकाने लगाने के लिए टेंपो में लादकर ले जा रहा था। टेंपो में शव ले जाते हुए गांव के लोगों ने देख लिया और  शोर मचाया। 

शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के पति अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसका पति टेंपो से ले जा रहा था। लोगों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें