फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई का फर्जी हवाई टिकट थमाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 11 May 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
भिंगारी बाजार में का लखनऊ ट्रेवेल्स
विज्ञापन
दूसरे मुल्क में नौकरी का हवाई सपना दिखाकर फर्जी हवाई टिकट थमाने वाले देवरिया के पिता-पुत्र को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले पिता-पुत्र के कब्जे से कई तरह के कागजात, लैपटॉप तथा कुछ और सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह छापेमारी की भिंगारी बाजार स्थित लखनऊ ट्रैवल्स पर, जहां मौजूद पिपरा बघेल उत्तर पट्टी गांव निवासी ट्रैवल एजेंसी संचालक परमहंस कुशवाहा और उनके बेटे अमित को यूएई के लिए फर्जी टिकट जारी करने में गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि इसका सुराग नौ मई को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दाखिल हुए मुसाफिरों की टिकट चेकिंग में मिला।

चेकिंग के दौरान गोपालगंज(बिहार) के फुलवरिया थाना क्षेत्र के जटहा गांव निवासी हफीजुल्लाह अंसारी और सीवान (बिहार) के जीरादेई थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव निवासी धनोज कुमार के पास फर्जी टिकट मिले। हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर दोनों ने संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी का भरोसा देकर मोटी रकम लेने के बाद भिंगारी बाजार स्थित लखनऊ ट्रैवल्स से टिकट उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। इसी आधार पर छापामारी की गई। दिल्ली एयरपोर्ट थाने के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि हफीजुल्लाह अंसारी की तहरीर पर ट्रैवल एजेंसी संचालक और पुत्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें