छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने दो सगी बहनों की पिटाई कर दी। मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव का है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर कारखाना के एक गांव के कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। बहनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें घेर कर पीट दिया। सूचना गांव में पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने थाने में सूचना देने के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।