फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगन से पेट्रोल चुराते दो आरपीएफ सिपाही पकड़े

Sun, 06 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देव‌‌रिया के बैतालपुर में भारत पेट्रोलियम के डिपो पर आए वैगन से पेट्रोल चुराते आरपीएफ के दो सिपाही समेत तीन लोगों को बैतालपुर चौकी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।तीनों को जीआरपी देवरिया के हवाले कर दिया गया। तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ पोस्ट के इंसपेक्टर दिलीप कुमार ने आरपीएफ जवानों को साजिश के तहत फंसाने की बात कही है।  
विज्ञापन


बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर भारत पेट्रोलियम के तेल डिपो पर रैक आया हुआ था। शनिवार की सुबह 10 बजे प्वांट्स मैन खुखुंदू के धोबीछापर के कमलेश मिश्रा वैगन से पेट्रोल निकाल रहे थे। कुछ दूरी पर आरपीएफ पोस्ट देवरिया के दो सिपाही कांस्टेबिल राधेश्याम पांडेय निवासी महुली तरयापार, संतकबीरनगर और हेड कांस्टेबिल ईश्वरचंद्र पासवान निवासी कुरमौल खोराबार, गोरखपुर निगरानी कर रहे थे>

इसकी जानकारी किसी ने एसपी देवरिया प्रभाकर चौधरी को दी। एसपी के निर्देश पर बैतालपुर चौकी इंचार्ज श्रवण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने तीनों रेल कर्मचारियों को जीआरपी देवरिया थाने के हवाले कर दिया। इस बावत जीआरपी एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ चोरी, बरामदगी, 34 आईपीसी और 3 आरपीयूपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें