फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसोंे में दो लोगों की मौत

Wed, 31 Aug 2016 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
देवरिया। जिले में दो जगहों पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गोरखपुर रोड स्थित राजकीय पालीटेक्निक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि खुखुंदू के टड़वा में पिकअप की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली थानाक्षेत्र के मेहड़ापुरवां निवासी राजन यादव बुधवार की सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहा था। राजकीय पालीटेक्निक के पास अज्ञात वाहन ने युवक को ठोकर मार दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि खुखुंदू थानाक्षेत्र के टड़वा निवासी हरिलाल सुबह सड़क की तरफ गए थे।

कुछ देर बाद उन्हें लोगों ने सड़क पर अचेत हालत में देखा। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना था कि हरिलाल पिकअप की चपेट में आने से बेहोश हो गया था। भलुअनी थानाक्षेत्र के डुमरी गांव निवासी राणाप्रताप अपनी पत्नी नीतू को लेकर बाइक से शहर में आ रहे थे। जेल के पास दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की हालत गंभीर है। वहीं रुद्रपुर की चिरई गोड़ा गांव निवासी पिंकी मंगलवार को छत से गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें