फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्थर, चार घायल

Thu, 30 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्थर, चार घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक शराबी के बदसलूकी से नाराज दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इसको लेकर दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चलें। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर एक पक्ष को खदेड़ा। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार भोर तक पुलिस मोहल्ले में मौजूद रही।
विज्ञापन


नगर के भठवा धर्मपुर वार्ड के मस्जिद में बुधवार की शाम करीब 9 बजे लोग नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान वार्ड की सभासद राबड़ी देवी का पति शराब के नशे में पहुंचा और मस्जिद के बाहर खड़ा होकर सामूहिक रूप से नमाजियों को अपशब्द  बोलने लगा। इससे नाराज नमाजियों और सभासद पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर एक पक्ष के तरफ से ईट पत्थर भी चलना शुरू हो गए। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला बढ़ता देख हल्का बल का प्रयोग कर दोनों पक्ष को हटाया।

एक पक्ष से ईट पत्थर चलाने में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस का तल्ख तेवर देख हिस्ट्रीशीटर वहा से खिसक गया। पुलिस एक भी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पथराव में घायल एक पक्ष के राकेश और दूसरे पक्ष के कलाम मुंशी, शहनवाज और बिट्टू का इलाज सीएचसी पर हुआ। माहौल को देखते हुए पुलिस भोर तक मोहल्ले में तैनात रही। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया।  उपद्रव करने वालों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें