फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो की मौत, तीन झुलसे

Fri, 01 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
ब‌िजली ग‌िरने से घायल बालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले में शुक्रवार को दो जगहों पर बिजली गिरने से जनहानि हुई। खुखुंदू के देवरिया दुबे में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, रुद्रपुर के जंगल ठकुरहीं में एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


खुखुंदू, देवरिया दुबे गांव के हेमंत (14) पुत्र अवधेश, छोटू (12) पुत्र बलिस्टर, रणजीत (10) पुत्र जयचंद और रोहित (12) पुत्र सुरेंद्र मद्धेशिया दोस्त थे। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे चारों गांव के बगीचे में आम बीनने गए थे। उसी समय कड़क के साथ बिजली गिरी और बारिश शुरू हो गई।

बिजली की चपेट में आने से हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़कर बगीचे में गए। चारों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रुद्रपुर के जंगल ठकुरहीं गांव में फूूलझारी देवी (52) पत्नी सुभाष पाल शाम साढ़े तीन बजे घर से खेत जा रही थी। तभी रास्ते में बिजली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिवारवाले सांत्वना के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें