फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

Wed, 19 Apr 2017 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामनाथ देवरिया मुहल्ले में एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर दो की है। घटना के दौरान पूरा परिवार किसी रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गया था। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। भलुअनी थाना के भटजमुआव गांव निवासी आनंद विश्वकर्मा शहर के रामनाथ देवरिया में मकान बनवाकर रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को उनके ससुराल बोडिया अनंत गांव में शादी थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने चला गया। मकान में ताला लगा था। रात को चोर सीढ़ी के रास्ते मकान में दाखिल हुए। कई कमरों का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नकद सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह सात बजे के करीब जब परिवार के लोग मकान पर पहुंचे तो बाहर गेट का ताला बंद था।

अंदर पहुंचने पर सभी कमरों के ताले टूट थे, सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर घर में खलबली मच गई। पूरा परिवार मौके पर पहुंचा और चोरी गए सामान की जानकारी जुटाने लगा। पीड़ित ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जांच के बाद कोतवाल कार्रवाई की बात कह रहे हैं। कोतवाल ने कहा कि चोरी की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि परिवार को मकान छोड़ने से पहले पुलिस को बता देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें