फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 01 May 2017 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ भाटपाररानी से तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। क्राइम ब्रांच की सीआईयू टीम ने भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 465 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। मादक पदार्थ की कीमत पुलिस 50 लाख रुपये बता रही है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


उसके एक अन्य साथ की भी तलाश की जा रही है। एएसपी एनके सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार की शाम मुखबिर की सूचना मिलने पर प्रभारी सीआईयू उप निरीक्षक अनिल यादव भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे पर मौजूद जहां उप निरीक्षक मोहनलाल यादव पहले से मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि चार व्यक्ति मैरवां (बिहार) से मादक पदार्थ हेरोइन के साथ बहियारी के एक स्कूल में लाकर बेचने वाले हैं। पूरी टीम ने स्कूल के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक बाइक से पहुंचा जबकि दो लोग टेंपो से चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों को  दबोच लिया।

इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस की कार्रवाई देखकर भाग निकला। पकड़े गए युवकों की पहचान खामपार, डिहवा निवासी अमरेंद्र पांडेय उर्फ संतोष, गौरीबाजार, लक्ष्मीपुर निवासी हिमांशु प्रजापति और तीसरे की पहचान सिवान, मैरवा इलाके के उग्रसेन छापर गांव निवासी ताराकांत मिश्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पॉलिथीन में तीनों के पास करीब 465 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फरार युवक बैतालपुर निवासी मुकेश प्रसाद हैं( पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी ने बताया कि मादक पदार्थ की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। टीम में प्रदीप सिंह, इस्तेहार खान, धनंजय श्रीवास्तव, अरुण खरवार, प्रशांत शर्मा, रणजीत तिवारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें