फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर 5 घरों में चोरी5 homes on Holly

Fri, 25 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पांच घराें में चाेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर के पांच घरों का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित 20 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरी की वारदात रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर दो, जेल चौकी और कठिनईया में हुई।  
विज्ञापन
घर के सभी लोग होली मनाने के लिए गांव गए थे। शुक्रवार की किराएदार पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना कंट्रोल रूम को देने की कोशिश की गई। लेकिन फोन नहीं उठा।
रामनाथ देवरिया वार्ड नंबर दो में हरिशचंद यादव का मकान है। डबल स्टोरी मकान में पांच किराएदार हैं। ऊपरी मंजिल पर मारुतिकार कंपनी के मैनेजर लार पिंडी निवासी राकेश धर दुबे, बरहज बारा दीक्षित निवासी अध्यापक सर्वेश दीक्षित और विजयीपुर बिहार निवासी जितेन्द्र यादव किराएदार हैं।
विज्ञापन

    होली मनाने सभी लोग गांव चले गए थे। कमरों में ताला बंद था। नीचे के तल पर रहने वाले किराएदार किसी कारण से बाहर थे। मकान खाली था। चोरों ने मौका देखकर मकान में दाखिल हो लिए। शुक्रवार की सुबह राकेश धर दुबे गांव से शहर पहुंचे तो उन्हें सबसे पहले चोरी की जानकारी हुई।
    100 पर फोन कर जानकारी देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। पीआरओ से संपर्क होने के बाद चोरी की जानकारी पुलिस को हुई। मैनेजर राकेश धर दुबे के यहां से 80 हजार रुपये नगद, आभूषण, और कपड़े चुरा लिया।
    मैनेजर ने पांच लाख रुपये चोरी होने की बात कही है। बगल में अध्यापक सर्वेश दीक्षित के कमरे का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये नगद, एलईडी टीवी, कपड़े, लाखों के आभूषण चुरा ले गए। सर्वेश ने बताया कि उनके घर से चोर करीब आठ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
    जितेंद्र यादव के रूम में रखा लैपटाप, आलमारी में रखा गहना, कपड़ा सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। हालांकि शाम तक जितेंद्र का परिवार देवरिया नहीं पहुंच पाया। जिसके कारण चोरी का सही आंकलन किया जा सके। बगलगीरों ने करीब तीन लाख के सामान चोरी होने की बात कही है। 
वहीं लार थानाक्षेत्र के खेमादेई गांव निवासी मृत्युजय सिंह कठिनईया के पास रहते हैं। पूरा परिवार गांव गया था। ताला तोड़कर चोर घर में रखा 11 हजार रुपये नगदी, आभषूण सहित पांच लाख रुपये का सामान चुुरा ले गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
    पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जेल चौकी के पीछे अश्वनी तिवारी रहते हैं। चोर उनके मकान से एक लाख पांच हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पांचों जगहों से बीस लाख रुपये से अधिक के सामान चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें