फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ युवक पकड़ा, तीन से पूछताछ

Tue, 09 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा के साथ कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने तस्करी की बात स्वीकार की। केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, क्राइम ब्रांच की टीम लूट, हत्या के मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीनों का संबंध प्रभावशाली लोगों से है। तीनों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

क्राइम ब्रांच की सूचना पर शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी, जेल चौकी प्रभारी संतोष यादव की टीम ने सोमवार की रात कतरारी मोड़ के पास घेरेबंदी कर रखी थी।

इस बीच एक बाइक सवार संदिग्ध आता दिखा दिया।  पूछताछ में उसकी पहचान भटनी इलाके के अलावलपुर निवासी मुन्ना चौरसिया के रूप में हुई।

उसके पास से करीब 30 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस की मदद से तीन युवकों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हत्या, लूट की कई वारदात में इनके शामिल होने की बात कही जा रही है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

शहर के कुछ बड़े करीबी लोगों से इनके संबंध होने की बात कही जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जांच अगर सही दिशा में होगी तो कई केस के खुलने की संभावना भी है। फिलहाल, पुलिस कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें