फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल युवक की मौत, बवाल

Mon, 25 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम करने से इनकार करने पर हुई पिटाई से घायल परसिया अजमेर निवासी लल्लन प्रसाद (45) की मौत से नाराज लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने गांव के सामने बरहज -देवरिया मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रखा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। घायल का इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा था।

तीन जनवरी की सुबह परसिया अजमेर के पूर्व ग्राम प्रधान रामईश्वर यादव, सुनील, रामआसरे व विनोद गांव के लल्लन के दरवाजे पर गए।

आरोप है कि इन लोगों ने लल्लन से खेत में काम करने को कहा। मना करने पर लल्लन की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान विरोध कर रहे परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन


जिसमें घर वालों को भी गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल लल्लन प्रसाद व उसके पिता पराग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में लल्लन को इलाज के लिए बीएचयू ले जाया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव गांव में पहुंचते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन


लोगों ने बरहज-देवरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम माया शंकर यादव और सीओ सुधीर शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब लोग मानें और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें