फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रोड जाम किया, लाठीचार्ज

Tue, 15 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर बीआरडीपीजी कॉलेज के छात्रनेताओं ने सोमवार को गोरखपुर रोड पर जाम लगा दिया। छात्रनेता कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। विरोध के चलते गोरखपुर रोड पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची सीओ सिटी ने समझाने का प्रयास किया तो छात्रनेता उलझ गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ में आम जनता को भी चोटें आईं। लाठीचार्ज करने के बाद पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। हंगामा और सड़क जाम करने के अलावा  दुर्व्यवहार के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो छात्रनेताओं को हिरासत में ले लिया। कई अन्य की तलाश की जा रही है।सोमवार दोपहर बीआरडीपीजी कॉलेज मेहड़ापुरवा के छात्रनेता बलराम यादव, शाकिर अली छात्रों के साथ गोरखपुर रोड पर पहुंचे और कॉलेज के सामने जाम लगा दिया। छात्रनेता कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे थे। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्रनेताओं ने करीब आंधा घंटे तक  नारेबाजी की। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद तीन अपाची पर सवार छह सिपाही पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे। लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि एसडीएम सदर मौके पर आएं और चुनाव का आश्वासन देकर जाम को खत्म कराएं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके कारण छात्र बवाल करने लगे। सूचना के बाद सीओ सिटी सुशील सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि इस दौरान छात्र पुलिसवालों से भिड़ गए और हंगामा तेज कर दिया। बात नहीं बनी तो सीओ ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस की लाठी से कई लोग घायल हो गए। जिसमें कई तमाशबीन थे। आम जनता भी पुलिस की चपेट में आ गई। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। करीब आधा घंटे तक सड़क पर अफरा तफरी मची रही। बलराम यादव और शाकिर अली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रर्दशन के कारण करीब पांच किलोमीटर तक सड़क पर जाम लगा रहा। इस बीच लोग खासे परेशान रहे। करीब दो घंटे बाद काफी प्रयास के बाद जाम से लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें