मतगणना के बाद चुनावी रंजिश को लेकर बघौचघाट थानाक्षेत्र के दो गांव में जमकर मारपीट हुई। महुअवा खुर्द गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर सात लोग पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वहीं मस्जिदियों में लाठी डंडा चलने से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोप है कि दोनों मामले में तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।बघौचघाट थानाक्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव में फागू गिरी का परिवार रविवार की रात घर में भोजन की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि गांव के कुछ लोग फागू के दरवाजे पर पहुंचे और चुनावी रंजिश केे लेकर विवाद शुरू कर दिया।घर में घुसकर आरोपियों ने फागू और उनके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें फागू, विकास गिरी, पवन गिरी, गुलाईची, सहित छह लोग घायल हो गए। मारपीट में दूसरे तरफ से भी दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। पवन की हालत गंभीर है। उन्हें देवरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार की सुबह मस्जिदियां गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दीनानाथ भारती और उनकी पत्नी बिंदू देवी की पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोप है कि वोट नहीं देनेे पर लोगों उनकी पिटाई कर दी और थाने में तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।