फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला

Wed, 05 Oct 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ताजियेदारों की मीटिंग में शिरकत करने जा रहे युवक को कुछ लोग उठा ले गए। एक गली में ले जाकर ईंट और हॉकी से सिर वार किया।
विज्ञापन

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। रामनाथ देवरिया के आरिफ मंगलवार रात अबुबकरनगर मोहल्ले में ताजियेदारों की मीटिंग में शामिल होने जा रहा था।

रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज के सामने गली में ले जाकर हॉकी और ईंट से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में पता चला आरिफ के चचेरे भाई ने अबुबकरनगर निवासी एक युवक की पिटाई की थी। प्रतिशोध में आरिफ की पिटाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का कहना है कि पुराने विवाद से आरिफ का लेना देना नहीं है। प्रभारी शहर कोतवाल ने बताया कि विवाद की सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें