फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी के मामले में दरोगा समेत तीन निलंबित

Wed, 05 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी 100 योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को सेंट्रल जेल फतेहगढ़ से मेरठ कोर्ट में पेश करके लौट रहा जानलेवा हमले का आरोपी के फरार होने पर एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल निवासी सतीश त्यागी को मेडिकल थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल भेजा गया था। 4 अक्तूबर को उसकी मेरठ न्यायालय में पेशी थी। सतीश त्यागी को पेशी पर ले गए एचसीपी रामसिंह और सिपाही राजेश व शशिकांत उसे
विज्ञापन


लेकर वापस फतेहगढ़ लौट रहे थे। वह संगम एक्सप्रेस में विकलांग कोच में इस आरोपी को लेकर बैठ गए। दरोगा रामसिंह नीचे उतर गए और सिपाही राजेश और शशिकांत नशे में बेहोश हो गए। इसी दौरान सतीश त्यागी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान राजेशकृष्ण ने सिपाही राजेश, शशिकांत व दरोगा रामसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दोनों सिपाही नशे की हालत में बेहोश थे। सतीश त्यागी के गुर्गों ने इन सिपाहियों को जमकर शराब पिलाई और योजनाबद्घ तरीके से स्टेशन के बाहर वाहन लगा दिया, जिस पर बैठकर सतीश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें