फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पलट जाने से एक युवक की मौत

Thu, 08 Sep 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
सलेमपुर। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत जिला अस्पताल में मौत हो गई। घरवाले पुलिस हिरासत में रखे गए उसके साथी को साथ ले गए। पुलिस की मानें तो हादसे के शिकार दोनों युवक शराब के नशे में थे।
विज्ञापन



सिवान जिले के दरौली के दोन निवासी भवसागर पति दुबे 40 और अमरपुर गांव निवासी नंदगोपाल यादव बुधवार को किसी काम से सलेमपुर आए थे। रात करीब आठ बजे घर जाते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस स्टैंड पर पलट गई।

करीब 20 मिनट तक घायल सड़क पर पड़े रहे। गंभीर रूप से घायल भवसागर पति दुबे को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उसके साथी नंदगोपाल को कोतवाली ले आई। जिसे परिवारवाले ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान भवसागर पति दुबे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि सदर पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें