फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह पर दफन किया शव निकला

Fri, 16 Sep 2016 11:06 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दफनाई गई छात्रा की लाश निकालने के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। दो दिन पूर्व दफनाई गई छात्रा की लाश तहसीलदार की मौजूदगी में निकाला गया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया। मामला तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रशासन भूमिगत हो गया है। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है।
विज्ञापन


नोनापार गांव के छपरा टोला निवासी मनोज की कुशवाहा की बेटी सोनिया, मुस्कान और अंजनी गांव के एक स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार को पढ़कर तीनों बहनें घर आ रही थीं। इसी बीच इसी स्कूल के वाहन से एलकेजी की छात्रा अंजनी को टक्कर लग गई। स्कूल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई। अंजनी के पिता मनोज बाहर कहीं नौकरी करते हैं।

इसकी वजह से स्कूल के लोग छात्रा के रिश्तेदारों व घर वालों की सहमति से सवरेजी गांव के पास दफना दिया। गुरुवार को अंजनी की मां ने बच्ची की मौत पर संदेह जताते हुए एसपी मोहम्मद इमरान को फोन पर शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भटनी पुलिस को लाश का पीएम कराने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर सलेमपुर के तहसीलदार राहुल देव भट्ट और भटनी पुलिस सवरेजी पहुंची और दफनाई गई लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत प्रभारी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें