फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 23 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
डहरौली गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव दिवाल में लगी खूटी से लटक रहा था। सुबह घर वालों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवरिया के सीओ सुशील कुमार सिंह ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन


डहरौली निवासी मुन्ना साहनी की पत्नी गुड्डी उम्र 23 वर्ष बुधवार की रात अपने कमरे मे सो रही थी। उसका पति मुन्ना बाहर दरवाजे पर सो रहा था। चार बजे रात को मुन्ना के बड़े भाई अशोक साहनी की पत्नी ने गुड्डी को शौच ले जाने के लिए दरवाजा खटखटाया। जब वह दरवाजा नहीं खोली तो जोर से खटखटया गया। काफी देर तक जगाने का प्रयास करने के बाद भी कमरे में हरकत नहीं होने पर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव दिवाल पर उपर लगी लोहे की खूटी से लटक रहा था।

मुन्ना के भाई अशोक साहनी के अनुसार गांव के कुछ लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। विवाहिता का तीन साल पहले मुन्ना साहनी से विवाह हुआ था। उसे कोई संतान नहीं थी। देवरिया सदर के सीओ ने घटना स्थल का दौरा किया। कोतवाली रामअवतार सिंह यादव ने कहा कि शव को अत्य परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्ट म रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें