फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझौलीराज में भगड़ा भवानी मंदिर से मुकुट चोरी

Wed, 13 Jul 2016 10:20 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भगड़ा भवानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। देवी प्रतिमा आकार की पीतल का मुकुट चोरों ने चुरा लिया। चोरों ने सोने की मुकुट समझकर चोरी की है। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



भगड़ा भवानी मंदिर में देवी प्रतिमा के आकार का पीतल का मुकुट था। रोज की तरह रात में मंदिर के पुजारी मझौलीराज के चौबे टोला निवासी परमहंस पांडेय मंदिर में ताला बंदकर घर चले गए। मंदिर पर रात में नगर के रामू पटेल और रीखी पटेल सोए थे। भोर में करीब चार बजे पुजारी मंदिर पर पहुंचे तो मंदिर का मेन चैनल खुला हुआ था और मुकुट गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दिया।


इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। संदेह के आधार पर पुलिस लार के परासी चकलाल मंदिर पर एक पुजारी की तलाश में पहुंची। लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस ने रात में मंदिर पर सोने वाले रामू पटेल और रीखी पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इसके पूर्व भी मंदिर की दान पेटिका कई बार चोरी हो चुकी है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि पुजारी परमहंस की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें