फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में चाकू से हमला

Sat, 20 Feb 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली युवती को देखकर पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध के चलते नाकाम होने पर युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घायल युवती थाने पर शिकायत करने पहुंची। मामले को लेकर पुलिस ने लापरवाही से परेशान युवती ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई।

पिता का निधन होने के बाद स्नातक की छात्रा गांव में मां के साथ रहती है। शनिवार की दोपहर युवती की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी।

युवती को घर में अकेला देखकर पड़ोस का युवक उसके घर पहुंचा और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवती के विरोध के चलते नाकाम होने पर उसने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


युवती का शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौका पाकर युवक फरार हो गया। जानकारी होने पर युवती मां घर पहुंची।

वह बेटी को लेकर बनकटा थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद युवती ने देवरिया पहुंचकर एसपी से शिकायत की।

एसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई तेज कर दी। एसओ विजय नारायण का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है।

दुष्कर्म में नाकाम युवक ने चाकू से हमलाकर युवती को घायल कर दिया है। केस दर्ज युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर शाम महिला थाना प्रभारी जिला अस्पताल पहुंचकर युवती का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें