शहर के प्रमुख बाजार में एक बडे़ व्यापारी की ओर से गैरकानूनी ढंग से स्टोर किए पटाखों के जखीरे को शनिवार अचानक आग लग गई।
आग
से दुकानदार व पूरा शहर सहम गया। फायर ब्रिगेड ने फुर्ती दिखाते हुए आग को
जल्दी काबू पा लिया, जिस कारण प्रमुख बाजार से एक बड़ा खतरा टल गया।
एसएसपी घुम्मन ने बताया कि उन्होंने मौके पर थाना प्रभारी दविंदर सिंह व
डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा को भेजा है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पटाखों
के जखीरे के शहर से बाहर निकालने के बजाए वहीं प्रमुख बाजार में ही सील कर
दिया और पटाखों के जखीरे के उठाने आई पुलिस की ट्राली बैरंग लौट गई।
व्यापार
मंडल के प्रधान व कांग्रेसी नेता अनिल बंसल नाणा ने कहा कि किसी भी
व्यापारी को तंग करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार पटाखों की
सेल न होने के कारण पहले ही व्यापारी काफी घाटे में चल रहे हैं और वह
पटाखों के जखीरे के मालिक व्यापारी के पक्ष में डट गए। अकाली भाजपा गठबंधन
के व्यापार मंडल के प्रधान नायब सिंह काला ने कहा कि पटाखों के जखीरे के
शहर से बाहर निकालकर शहर पर मंडरा रहा खतरा तुरंत दूर करना चाहिए।
उधर
डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि शहर के अंदर पटाखों का जखीरा स्टाक
करने वाले व्यापारी जीवन कुमार पर मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी
है।