पांच दिन पूर्व व्यवसायी के घर हुई डकैती के मामले में शनिवार को एसपी ने घटना स्थल का आधे घंटे तक अपने मातहतों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवसायी के परिवार के एक-एक सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ किया और वारदात से संबंधित जानकारी लिया। पीड़ित परिवार ने एसपी से घटना का खुलासा करने की मांग किया।कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव निवासी व्यवसायी हाजी शाहजहां आलम के घर मंगलवार की रात डंडे व असलहे से लैस डकैतों ने धावा बोल दिया। करीब 12 की संख्या में कच्छा बनियान पहले डकैतों ने घर में तांडव मचाया था। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने जुबाना खातून का सिर फोड़ और चांद की बेटी करिश्मा का हाथ तोड़ दिया था। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा था। लूटपाट के दौरान डकैत महिलाओं के शरीर से जहां गहने उतरवा लिए वहीं 25 हजार रुपये नगदी और पांच लाख का जेवर लूट ले गए। इस डकैती की वारदात को हल्के में लेते हुए सलेमपुर कोतवाल चोरी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया। दूसरे दिन पहुंचे एएसपी घटना स्थल का निरीक्षण घटना की हकीकत से एसपी को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर चोरी के दर्ज मुकदमे डकैती की धरा पुलिस ने बढ़ाया। शनिवार को दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे एसपी डा. मनोज कुमार ने घर के अंदर व बाहर निरीक्षण कर। डकैतों के हमले में घायल हुई जुबाना खातून और करिश्मा का हाल जाना। इसके अलावा व्यवसायी घटना से संबंधित बिंदुओं पर बात किया।