फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भाग निकले अवैध शराब के धंधेबाज

Wed, 23 Mar 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बरसीपार ईट भट्ठे पर बरामद हुआ कच्ची शराब में मीश्रित करने वाला नशीला समाग्री
विज्ञापन
सलेमपुर में होली त्योहार को देखते हुए पुलिस का ईंट भट्ठों पर छापामारी का सिलसिला जारी है। पुलिस ने एक ईंट भट्ठा से कच्ची शराब के अलावा नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस का वाहन देख भाग रहे कच्ची शराब के धंधेबाजों को चाह कर भी पुलिस वाले नहीं पकड़ पाए। पुलिस ने ईट भट्ठा मालिक समेत दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


होली त्योहार को लेकर ईट भट्ठों पर प्रत्येक वर्ष से ज्यादा इस वर्ष छापामारी और कार्रवाई सलेमपुर में हुई है। मंगलवार की शाम पुलिस ने बरसीपार गांव के वाजपेयी टोला निवासी छोटे यादव के ईंट भट्ठे पर छापामारी की। पुलिस को देखकर कच्ची शराब के धंधेबाज और शराब पीने के लिए पहुंचे लोग खेतों के रास्ते भागने लगे। सिपाहियों ने धंधेबाज को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक दौड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब, शराब में मीश्रित करने के लिए रखा गया सोडियम फ्लोरेट टैबलेट, नौसादर और यूरिया बरामद किया। इसके अलावा जमीन के अंदर छिपाए गए भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया। इसके पूर्व भी पुलिस ने मिश्रौली के ईंट भट्ठा मालिक और पड़री तिवारी के ईंट भट्ठा मालिक के पुत्र पर केस दर्ज कर चुकी है। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि ईट भट्ठा मालिक और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें