फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों के फर्जीवाड़े की जांच होगी

Wed, 06 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विद्यालयों के फर्जीवाड़े की जांच होगी
विज्ञापन
भटनी इलाके के सात विद्यालयों के फर्जीवाड़े की जांच होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीएम से भूमि और भवन के निजी स्वामित्व के बारे में रिपोर्ट मांगी है। ताकि आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय हो सके।
विज्ञापन


शहर के साकेत नगर निवासी अवनीश कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव को शिकायती पत्र और शपथ पत्र भेजकर भटनी इलाके के सात विद्यालयों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कूटरचित तरीकों से मान्यता की फाइल तैयार की गई। देवरिया के बाबू को मिलाकर फर्जी तरीके से भूमि और भवन की आख्या अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किया गया। पत्रावली को क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी भेज दिया गया।

क्षेत्रीय कार्यालय के बाबू ने अपने आवास पर बुलाकर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर फाइलें पूरी की गई। इस मामलो को माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की सचिव शैल यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सातों विद्यालयों बाबू लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरिया, चंद्रावती इंटर कॉलेज रानीघाट, डॉ. भीमराव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर, शंकर अनंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चूहिया, विद्यावती देवी हरिश्चंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, भटनी, श्रीआरडीएस इंटर कॉलेज रामपुर लीलकटहीं, हरिवंश सहाय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुआ अफगान के भूमि और भवन की जांच कराने को डीएम देवरिया से कहा है। उन्होंने कहा है कि भूमि और भवन के निजी स्वामित्व के संबंध में राजस्व अभिलेखों के आधार पर वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। ताकि उसी के अनुरूप प्रकरण पर निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा है कि प्रकरण महत्वपूर्ण है। इसलिए आपका व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें