फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत में रुद्रपुर के युवक की मौत

Mon, 02 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामलक्षन
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुजरात प्रांत के सूरत में रुद्रपुर के अवधपुर गांव के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार की देर रात उसके मरने की सूचना घर वालों को मिली तो घर में शोक की लहर दौड़ गई। वह तीन माह पहले कमाने  गया था। मृतक सूरत स्थित एक कंपनी में हीरा घिसाई का काम करता था।अवधपुर गांव का रहने वाला रामहित निषाद (44)  दो भाइयों में बड़ा था। घर वालों के अनुसार बीते अगस्त महीने में वह सूरत कमाने गया था। इससे पहले भी वह कई बार कई जगहों पर कमाने जा चुका था। रविवार की रात कंपनी से लौटने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसके सहयोगी गए तो वह अचेता अवस्था में मिला। उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल बन गया। सोमवार की सुबह उसका शव लाने को घर वाले रवाना हुए। मृतक की पत्नी लालमती और बेटे श्रवण, सन्नी बिटिया, अनीता, मनीषा और निशा का रो -रोकर बुरा हाल था। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत पर पूरा परिवार रो रहा था। युवक के मरने की सूचना पर उसके दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें