फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और पुत्र समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का केस

Fri, 01 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सलेमपुर। शादी का झांसा देकर एक दगाबाज प्रेमी ने युवती के साथ छह माह तक दुष्कर्म किया। युवती ने युवक के साथ रहने के लिए दबाव बनाई तो युवक के घर वाले उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कार्रवाई के बजाय लार पुलिस युवती को टरकाने लगी। पीड़ित युवती ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर   आरोपी युवक समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज किया है। 

लार नगर के एक वार्ड की रहने वाली युवती के संपर्क में मो. शाकिब एक साल पहले आया। युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर छह माह तक युवक दुष्कर्म किया। युवक सिवान में युवती के साथ कोर्ट मैरिज शादी भी कर लिया है। युवती जब उसके घर जाने के लिए दबाव बनाई तो युवक उसका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


युवक के घर वाले युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस कार्रवाई के बजाय युवती पर सुलह के दबाव बनाने लगी। पंद्रह दिनों तक लार पुलिस युवती को जांच के नाम पर उलझाकर रखी थी।

पुलिस का एकतरफा रवैया देख युवती ने एसपी प्रभाकर चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा सुनाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लार पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। 


पुलिस ने पीड़ित युवती के तहरीर पर लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मो. शाकिब, इसके पिता मो. आबिद, ओर भाई मो. राजू, मो. जुगनू और मो. आमीर पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें