फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कारखाना से राजीव बसपा प्रत्याशी

Wed, 11 Jan 2017 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बसपा के जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बसपा की जिलास्तरीय बैठक बुधवार को सलेमपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में हुई। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर मुख्य एवं पूर्व सांसद लोकसभा घनश्याम चंद खरवार ने जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशियों की घोषणा की।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना से गिरिजेश सिंह की जगह राजीव सिंह उर्फ राजू पहाड़ी को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया गया। बैठक में प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया।

मुख्य जोन कोआर्डिनेटर एवं पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने आचार संहिता लागू होने के चलते प्रत्याशी और कार्यकर्ता से अनुशासन में रहकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी केक काटेंगे और मिठाई    खिलाएंगे। उपहार या अन्य सामानों का कहीं भी वितरण नहीं करेंगे। इस दौरान सातों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें