रामपुर कारखाना इलाके के शातिर युवक ने रिश्तेदारी में आने वाली एक युवती को अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड़ कर दिया। फोटो पर अभद्रत टिप्पणी भी की गई। इस बात की जानकारी जब पीड़ित लड़की को हुई तो उसने सूचना घरवालों को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटीएक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रामपुर कारखाना की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि वह अपने बहन के घर गई थी। बहन के देवर ने उसका फर्जी अश्लील फोटो बना लिया। आरोपी युवक ने फर्जी तरीके से एक फेसबुक आईडी बनाकर युवती को फोटो अपलोड कर दिया। फेसबुक पर अश्लील कमेंट भी पास किए गए। धीरे धीरे बात कई लोगों तक पहुंच गई। पीड़ित युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने ने फेसबुक पर पोस्ट फोटो को देखा। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामला रिश्तेदारों के बीच का है। फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।