फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे दुकानदार का शव मिला

Thu, 07 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी पकड़ी बाजार मार्ग स्थित नईखास गांव के समीप सड़क के किनारे एक दुकानदार की लाश मिली। वह देवरिया से दुकान का सामान खरीद कर बाइक से बुधवार की रात करीब दस बजे घर को लौट रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह शौच करने गए लोगों ने बाइक के नीचे युवक का शव दबा हुआ देखा। मृतक बरडीहादल गांव का रहने वाला है। वह भलुअनी थाना के टेकुआ चौराहे पर ताला, चाबी की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया।घर वालों के अनुसार बुधवार की शाम त्रिभुवन विश्वकर्मा (45) दुकान बंद कर देवरिया सामान खरीदने चला गया। रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो लोगों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। उसकी ससुराल रास्ते में शनीघाट फुलवरिया गांव में पड़ती है। उसके ससुराल फोन करने पर पता चला कि वह कुछ देर पहले वहां से खाकर निकला है। पूरी रात इंतजार करने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो लोग तलाश करने लगे। भलुअनी थाना के नईखास गांव के करीब सड़क से करीब दस मीटर दूर उसकी लाश मिली। मृतक के ऊपर उसकी बाइक पड़ी थी। उसके शरीर पर हल्के खरोच के निशान मिले। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी पत्नी कलावती, बेटे नरेंद्र, जसंवत और बेटी नित्या का रो रोकर बुरा हाल था। घटना को लेकर घर वाले कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। भलुअनी थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि मौत के कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें