फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों को बंधक बनाकर पीटा, लूटपाट

Wed, 09 Nov 2016 11:28 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। कसया रोड पर गौरा चौराहे पर कुछ मनबढ़ युवकों ने बारात से लौट रहे लोगों को घेर लिया। उनकी पिटाई करने के बाद मोबाइल फोन और कुछ नकदी लूट लिया। घटना मंगलवार देर रात की है। जान बचाकर मौके से भागे बारातियों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव से एक युवक की बारात बरियापुर खुर्द गांव गई थी। रात को शादी कार्यक्रम खत्म कर कुछ बाराती टेंपो से घर लौट रहे थे। कसया रोड पर गौरा चौराहे के पास टेंपो सवार बारातियों को मनबढ़ों ने घेर लिया और तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि युवकों ने बारातियों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने पांच मोबाइल, आठ सौ रुपये लेने के बाद टेंपो से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।

रात को कोई बीच-बचाव करने वाला नहीं था। हंगामा कर मनबढ़ भाग गए। घायल हालत में बाराती रामपुर कारखाना थाने पहुंचे। एसओ की गैर मौजूदगी में दरोगा को अज्ञात बदमाशों पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


रात को पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है। कुछ स्थानीय लोगों पर शक है। केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया जाएगा। गौरा चौराहे पर कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें