फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरौना कांड में जेल गए 14 लोग रिहा

Wed, 09 Nov 2016 11:26 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
muslim in jail - फोटो : muslim in jail
विज्ञापन
सलेमपुर (ब्यूरो)।  जुलूस में बवाल के बाद जेल में बंद 14 लोग रिहा हो गए। इसके पहले सभी आरोपियों को जमानत पर रिहाई मिल चुकी है। अभी भी एक आरोपी जेल में है।
विज्ञापन


लार के मेहरौना में मूर्ति विसर्जन जुलूस में पुलिस की चूक से 15 अक्टूबर की रात को आगजनी और बवाल हो गया। पुलिस के लाठीचार्ज करने से जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई।

डीएम और एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने दौड़ाकर लोगों को पीटा। बचाव में लोगों ने पथराव किया। लोगों के पथराव में कई पुलिस वालों को चोटें आईं थीं। पुलिस इस मामले में रातोरात गिरफ्तार कर 31 लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस मेहरौना गांव के दुकानदारों के अलावा लार के तत्कालीन एसओ अंशुमान यदुवंशी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में 68 नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


जेल में बंद 14 लोगों को मंगलवार की शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में बलिराम सिंह को जमानत नहीं मिला है। इसके पूर्व अन्य आरोपी जेल से रिहा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें