फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने पुलिस चौकी में सिपाही को पीटा

Mon, 01 Aug 2016 10:39 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सत्तापक्ष से ताल्लुक रखने वाले ग्राम प्रधान ने महुआपाटन पुलिस प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे सिपाही को कमरे में बंदकर पीटा। उसके समर्थकों ने सिपाही की वर्दी फाड़कर कमरे से बाहर खींच लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पांडेयपुर गांव के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी प्रधान के लोग उनसे भी भिड़ गए। एएसपी एनके सिंह आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया, जो विधायक का करीबी है। सिपाही की तहरीर पर प्रधान समेत चार पर केस दर्ज कर लिया गया। जिस पर सत्तापक्ष के लोग उग्र हो गए, और दबाव बनाने लगे।

बाद में पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर सिपाही को बचाने वाले पांडेयपुर के कई लोगों पर उल्टे ही हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।  रामपुर कारखाना के महुआपाटन में पुलिस का पिकेट प्वाइंट है। रविवार की रात हल्का सिपाही जितेंद्र सिंह ड्यूटी पर थे। उनके साथ पांडेयपुर गांव के गौरव पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि कुशहरी गांव के प्रधान निजाम अंसारी समर्थकों के साथ पिकेट प्वाइंट पर पहुंचे और जितेंद्र सिंह से उलझ गए। प्रधान का आरोप था कि सिपाही कमरे में गौरव को शराब पिला रहा है। सिपाही ने कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दीजिए और तत्काल मेरे मेडिकल हो जाए, सारी बात साफ हो जाएगी। इस पर प्रधान सिपाही को पीटना शुरू कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी।

विरोध करने पर गौरव को भी पीट दिया। इस बात की जानकारी गौरव ने गांववालों दी। जिसके बाद कुशहरी और पांडेयपुर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। सिपाही ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह पांच थानेदारों के साथ पहुंचे। आरोपी प्रधान सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने प्रधान का मेडिकल कराया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। सिपाही जितेंद्र सिंह की तहरीर पर कुशहरी के प्रधान निजाम अंसारी सहित चार समर्थकों पर पुलिस ने बलवा, सरकारी काम में बांधा, मारपीट सहित गंभीर धाराओं केस दर्ज  कर लिया।

प्रधान को बचाने के लिए रातभर सत्ताधारी थाने में जमे रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान को जेल भेज दिया। एसपी के अवकाश पर जाने की बात सामने आते ही सत्ताधारियों ने पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। विधायक तक आरोपी प्रधान के पक्ष में आ गए।

दबाव में आए उच्चाधिकारियों ने घुटने टेक दिए। प्रधान निजाम अंसारी की तहरीर पर गौरव पांडेय, सत्यप्रकाश, मनोज और बरियापुर निवासी श्रीनिवास सहित नौ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि ड्यूटी कर रहे सिपाही के साथ प्रधान ने मारपीट और अभद्रता से पेश आए। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान और उनके समर्थकों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं प्रधान ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की तहरीर दी है। प्रधान ने शराब पीने और पिलाने की बात कहकर सिपाही के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें