फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2015 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब कारोबारी से रंगदारी नहीं मिलने पर हत्या की साजिश रचाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। रविवार को एसओ गौरीबाजार ने फोर्स के साथ बाजार में घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था।
रुद्रपुर कन्हौली निवासी शराब कारोबारी संजय सिंह का गौरीबाजार में शराब का कारोबार है।
तीन माह पहले बदमाशों ने संजय सिंह से फिरौती मांगी थी। शराब कारोबारी ने मामले की सूचना गौरीबाजार पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
इसी बीच चार बदमाश संजय सिंह की हत्या करने के लिए गौरीबाजार पहुंच गए। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया।
कारोबारी की हत्या करने आए बदमाशों में से प्रमोद यादव, अंकित यादव और अरुण को पकड़ लिया गया ।
लेकिन पथरहट निवासी नीतीश श्रीवास्तव मौके से फरार हो गया। नीतिश ही अन्य बदमाशों को लेकर गौरीबाजार आया था। बाकी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेल दिया।
नामजद आरोपी नीतीश फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार को एसओ गौरीबाजार ने घेराबंदी की और  बाजार में नीतीश को पकड़ लिया।
एसओ ने बताया कि आरोपी कारोबारी से रंगादारी मांगने और हत्या की साजिश रचने की घटना में शामिल है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें