फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुए लोग, बैंक बंदकर भागे कर्मी

Tue, 22 Nov 2016 11:19 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
घांटी बाजार के पूर्वांचल बैंक के बाहर प्रदर्शन करतीं हुई महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घांटी बाजार। नोटबंदी के बाद लोगों में शुरू हुई मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को भी पूर्वांचल बैंक पर लोगों ने हंगामा किया। उग्र लोगों के तेवर देख बैंककर्मी बैंक बंदकर दोपहर बाद खिसक लिए। नाराज लोगों ने बैंककर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया। इलाके के पूर्वांचल बैंकों की हालत खस्ताहाल है। कैश के अभाव में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर के वादा के अनुसार मंगलवार को 500 से अधिक लोग रकम के लिए घांटी बाजार के पूर्वांचल बैंक पर पहुंचे। बैंक कर्मचारियों ने 70 लोगों को रकम दिया ही था कि दोपहर में कैश खत्म हो गया। बैंककर्मियों ने बैंक में ताला जड़ कैश लाने की बात कह वहां से निकल लिए। देर शाम तक लोगों ने बैंककर्मियों का इंतजार किया लेकिन नहीं आए।

नजमा खातून, पानमती देवी, चनेसरी देवी, फूलमती देवी, पूनम देवी, सुनीता, मंजू आदि ने बताया कि 15 दिन से रुपये के लिए बैंक का चक्कर काटा जा रहा है लेकिन बैंककर्मियों की मनमानी के कारण रुपये नहीं मिले।  बैंक मैनेजर डीएन यादव ने बताया कि कैश खत्म होने के कारण बैंक बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें