फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरया गांव के लोगों ने थाना घेरा

Sat, 22 Apr 2017 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
खामपार थाने का सरया के गांववालों ने घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। मामूली बात को लेकर खामपार के सरया गांव में दो पक्षों के बीच दो दिन पूर्व मारपीट हो गई। इसमें पुलिस ने एक पक्ष का केस दर्ज कर लिया था, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को थाने से भगा दिया। इससे नाराज एक पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज किया।
विज्ञापन


इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। खामपार थाना के सरया गांव निवासी नर्वदेश्वर राय के दरवाजे पर लगे पौधे को बकरी खा गई। उलहना देने पर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक ईट पत्थर और लाठी डंडा चले। इसमें कई लोग घायल हो गए।


पुलिस इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर प्रभुनाथ राय, अविनाश, बबिता, पंकज समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया। वहीं थाने पर पहुंचे दूसरे पक्ष की तहरीर लेने के बजाए एसओ ने खदेड़ दिया। इससे नाराज सरया गांव के सैकड़ों लोग शनिवार को सुबह करीब दस बजे थाने को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ बैजनाथ ने समझाकर शांत कराया और प्रभुनाथ राय की तहरीर पर दूसरे पक्ष के राधेश्याम, जगरनाथ, राम, पप्पू, विकास, सुग्रीव, प्रेम, मंजू और सोनू पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। इसको लेकर दो घंटे तक थाने पर गहमागहमी का माहौल रहा। लोगों एसओ पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे। सीओ बैजनाथ ने बताया कि थाने पर आए लोगों की मांग जायज थी। केस दर्ज कर  लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें