फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्वाट्स एप से बाहर भेज रहे पेपर

Tue, 08 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ह्वाट्स एप से बाहर भेज रहे पेपर । - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
देवरिया में विश्वविद्यालय परीक्षा में नकल के हाइटेक तरीके का इस्तेमाल हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक सलेमपुर इलाके के एक पीजी कॉलेज से निर्धारित समय से कुछ देर पहले पेपर खोलकर ह्वाट्स एप के जरिए बाहर भेज दिया जा रहा है। आधे घंटे बाद ही हल किया गया प्रश्न-पत्र अंदर पहुंच जा रहा है। जिले के चुनिंदा महाविद्यालयों में यह कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। 
विज्ञापन



अब तक यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में ही नकल का बोलबाला रहा है। सचल दल की ओर से पकड़े जा रहे नकलची इसे तस्दीक भी करते हैं, लेकिन इस वर्ष विश्वविद्यालयी परीक्षा ने नकल का जो हाइटेक तरीका अपनाया है। उससे यूपी बोर्ड परीक्षा में हो रही नकल काफी पीछे छूट गई है। चर्चा है कि सलेमपुर इलाके के एक पीजी कॉलेज में परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही पेपर का सील खोल दिया जा रहा है। ह्वाट्स एप के जरिए इसे बाहर भेजा जा रहा है।

पेपर मिलते ही साल्वर पेपर को साल्व कर देते हैं। साल्व पेपर को महाविद्यालय की परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षक चिह्नित परीक्षार्थियों तक पहुंचा देते हैं। इस महाविद्यालय के अलावा भी यह साल्व पेपर सेटिंग वाले महाविद्यालयों तक पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें