फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2015 11:57 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव कलौदा कलां में जमीन विवाद को लेकर महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गांव कलौदा कलां निवासी रामफल ने छह नवंबर को सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका गांव दनौदा निवासी बृजभान के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन

छह नवंबर को जब वह खेतों में काम कर रहे थे तो इसी दौरान बृजभान काफी लोगों के साथ खेतों में पहुंच गए और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 75 वर्षीय कुलवंती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 हत्या को अंजाम देकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रामफल की शिकायत पर गांव दनौदा कलां निवासी बृजभान, भीम, बलवंत, शैलेंद्र, काला, पम्मी का लड़का शीतल, भीम का जमाई, बीर, सत्यवान, संजीव, सुभाष, अंगुरी को नामजद कर 175 लोगों के खिलाफ हत्या करने तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें