फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप, किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल

Mon, 08 Aug 2016 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
देवरिया। शहर से सटे इलाके में आठ वर्ष की बच्ची से रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं बघौचघाट में प्रेमी ने किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की शाम कोतवाली इलाके के एक गांव के बाहर बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि गांव के एक अधेड़ व्यक्ति उसे बहला कर खेत की तरफ एक पोखरे पर ले गया। देर शाम तक जब बच्ची नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ घंटे बाद बच्ची असहाय हालत में पोखरे के पास मिली। उसने एक प्रतिष्ठित परिवार के अधेड़ व्यक्ति पर जबरदस्ती करने की बात बताई।

परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर रेप के प्रयास, पास्को और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर बघौचघाट क्षेत्र के गांव में एक किशोरी की ननिहाल में पढ़ाई के दौरान एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद किशोरी की दूसरे युवक से नजदीकी हो गई। इससे नाराज उसके पहले दोस्त ने फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट पर किशोरी का वीडियो अपलोड कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी की पहचान होने पर कुछ लोगों ने उसके परिवार वालों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने आरोपी से निकाह का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने इंकार कर दिया। कई बार पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार को किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें