फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

Mon, 28 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
ससुराल वालों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
लार में निर्वस्त्र कर महिला की पिटाई करने के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। सड़क के किनारे बिलख रही महिला पर उधर से गुजर रहे उसके चाचा की नजर पड़ी तो वह भतीजी की पिटाई कर विरोध करने ससुरालियों के घर पहुंचे। इस पर महिला के ससुराल वालों ने उनकी भी पिटाई कर दी। घायल महिला और उसके चाचा का इलाज सीएचसी पर हुआ। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीवान, गुठनी बाजार के पूर्वी टोला निवासी मोतीचन्द्र की भतीजी की शादी दस वर्ष पूर्व लार थाना क्षेत्र के रूचापार गांव निवासी दानवीर के साथ हुई है। दानवीर अपनी पत्नी को लेकर पहले गोरखपुर रहता था। इधर कुछ माह से अपने परिवार के साथ घर पर रह रहा है। महिला की माने तो उसका पति अक्सर उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता है।

आरोप है कि सोमवार को सुबह करीब 9 बजे घर वालों के सहयोग से दानबीर ने  बुरी तरह पत्नी की पिटाई की और निर्वस्त्र कर घर से निकाल दिया। महिला गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर आकर बिलख रही थी। इस दौरान जीप से गोरखपुर जा रहे इसके चाचा मोतीचन्द्र की नजर पड़ी तो वह जीप से उतर गए और मामले की जानकारी करने के बाद इसका विरोध करने गए। इस पर ससुराल वालों ने इनकी भी पिटाई कर दी। महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत प्रभारी एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि दानबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें