फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी को पीटा

Fri, 25 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पंचायत के सफाई नायक पद पर तैनात कर्मचारी को एक युवक ने पीट दिया। सफाई नायक की पिटाई से नाराज सफाई कर्मचारियों ने आरोपी गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सफाई नायक सुबाष प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चेयरमैन के आदेश पर बृहस्पतिवार की सुबह वह मलहटोली वार्ड में कर्मचारियों को लेकर सफाई करा रहे थे। एक मकान के सामने नाली को बंद किया गया था। जिसको लेकर मकान में रहने वाले लोगों से पूछा जा रहा था कि एक युवक उनसे उलझ गया। आरोप है कि उसने सफाई नायक की युवक ने पिटाई कर दी। पिटाई को लेकर नाराज सफाई कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। सफाई कर्मचारी सुशील कुमार, विजय बहादुर, अमरजीत, भोला प्रसाद, संजय, पप्पू गौतम, कमलेश कुमार आदि ने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की तो वह नगर में सफाई बंद कर हड़ताल शुरू करेंगे। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें